कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार पर खूब निशाना साधा है। पीएम मोदी ने राज्य के शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र कर कहा कि ममता सरकार ने भ्रष्टाचार की हदें पार कर दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार ने न सिर्फ गलत ढंग से नौकरी दी बल्कि शिक्षकों के परिवारों को तबाह और बर्बाद कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के भ्रष्टाचार के कारण बंगाल में मची चीख-पुकार, लोग कह रहे हैं कि अब नहीं चाहिए टीएमसी की सरकार। पीएम मोदी ने बंगाल सरकार की तुलना निर्मम सरकार से की, हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी का नाम नहीं लिया। उन्होंने टीएमसी सरकार कहकर ही हमला किया। टीएमसी के नेताओं ने महा पाप किया है। बंगाल में हाईकोर्ट को बार-बार दखल देना पड़ता है। बंगाल में मची हैं चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार। बंगाल में गुंडागर्दी की खुली छूट दी गई है। सत्ताधारी दल के नेता ही लोगों के घरों को जलाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल इनदिनों कई संकटों से घिरा हुआ है। पहला संकट समाज में फैली हिंसा और अराजकता है। दूसरा संकट हमारी माताओं-बहनों की असुरक्षा है। तीसरा संकट नौजवानों में घोर निराशा आ रही है। लेकिन इसके बाद भी टीएमसी अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं है। घोटालेबाजों ने सैकड़ों लोगों को अंधकार में धकेला। बावजूद इसके टीएमसी सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश में लगी हुई है। उन्होंने सवाल किया कि टीएमसी सरकार को गरीबों की कमाई पर डाका डाल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ हुआ, मालदा में जो कुछ हुआ। ये सबकुछ टीएमसी सरकार की निर्ममता का उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आयुष्मान योजना से लेकर पीएम सड़क योजना का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की सरकार को राज्य के विकास से कोई लेनादेना नहीं है। पीएम मोदी ने कहा 90 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को टीएमसी सरकार ने रोक दिया है। पीएम मोदी ने बताया कि इसमें से हाईवे और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा टीएमसी सरकार ने लटकाकर रखा है। पीएम मोदी ने सत्ताधारी पार्टी स्वार्थ की राजनीति कर रही है। उन्होंने बंगाल में बंद रहे टी-गार्डन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार को राज्य के आदिवासियों से कोई लगाव नहीं है। टीएमसी आदिवासी समाज को वंचित रखना चाहती है। याद करिए टीएमसी ने आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया। जनमन योजना भी लागू नहीं होने दी जा रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सरकार राजनीतिक होली खेल रही : ममता बनर्जी
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ऑपरेशन का नाम राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से चुना गया और इसके बहाने वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। सीएम ममता ने कहा, कि जब सभी विपक्षी दल देशहित में विदेशों तक लोकतंत्र की आवाज़ पहुंचा रहे हैं, तब केंद्र सरकार राजनीतिक होली खेल रही है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन करते हुए केंद्र पर निशाना साधा कि इस अभियान को प्रचार का हथियार बना दिया गया है, जबकि प्रधानमंत्री देशभर में रैलियों में व्यस्त हैं। सीएम ममता ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं, वह सरासर गलत है। विपक्ष विदेश जाकर देश की प्रतिष्ठा बचा रहा है, लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। यह किसी भी तरह से देश को बदनाम करना नहीं है। इसी बीच सीएम ममता ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए खुली चुनौती दी, कि अगर ऑपरेशन बंगाल करना है तो कल ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करें। हम तैयार हैं, बंगाल तैयार है। यही नहीं बल्कि ममता ने पीएम मोदी को लाइव टीवी डिबेट की चुनौती देते हुए कहा, अगर हिम्मत है तो मेरे साथ लाइव बहस करो। चाहो तो टेलीप्रॉम्प्टर भी ले आओ। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की बंगाल यात्रा और हालिया घटनाएं, संदेशखाली और मुर्शिदाबाद, पहले से तयशुदा राजनीतिक पटकथा का हिस्सा हैं। बीजेपी नेता धाकड़ का उठाया मुद्दा सीएम ममता ने मध्यप्रदेश के भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर महिलाओं के सम्मान को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की घटना शर्मनाक है, और जिनके अपने नेता ऐसी घटनाओं में लिप्त हों, उन्हें बड़े-बड़े भाषण देने का कोई अधिकार नहीं। बंगाल की छवि को लेकर नाराजगी ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और खुद प्रधानमंत्री मोदी बंगाल की छवि खराब करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, कि जब अमेरिका कुछ कहता है तो पीएम चुप हो जाते हैं, लेकिन जब हमारे सांसद अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का पक्ष रख रहे हैं, तो पीएम बंगाल को निशाना बनाते हैं। सीएम ने कहा कि बीजेपी तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पीएम मोदी के रहते इस तरह की राजनीति को बढ़ावा मिल रहा है। बंगाल कभी भाजपा को वोट नहीं देगा अपने संबोधन के अंत में ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा, कि बंगाल कभी भी भाजपा को वोट नहीं देगा। यह टैगोर, स्वामी विवेकानंद और गांधी जी की धरती है। आप जिनका नाम तक मिटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विचारों का अपमान कर रहे हैं। हर परियोजना पर अपना नाम लिखवाना क्या आत्ममुग्धता नहीं है?





