पेट्रोल पर कंपनियों को 18 और डीजल पर 35 रुपए प्रति लीटर का हो रहा नुकसान
नई दिल्ली । पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल भारत में है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.12 रुपए है। बंग्लादेश में 106.85 रुपए लीटर है। जबकि म्यांमार में 147.54 रुपए, भूटान में 102.78 रुपए लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 123.05 और चीन में 131.13 रुपए प्रति लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 134.60 रुपए पर पहुंच गई है, लेकिन भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 101 रुपए लीटर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल है। कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। ऐसे में हांगकांग में पेट्रोल सबसे महंगा 387.26 रुपए लीटर है। इजराइल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258.60 रुपए है। सबसे बड़ी राहत की बात भारत के उपभोक्ताओं के लिए है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के चलते आम पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं।
होर्मूज संकट के बीच आज बढ़त के साथ ब्रेंट क्रूड वायदा 102.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 93.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। बता दें महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटा दी थी। फिर भी सरकारी कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर 25 रुपए और डीजल पर 105 रुपए का नुकसान हो रहा है। दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपए ज्यादा है। आज दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 104.99 रुपए लीटर पेट्रोल और डीजल 91.81 रुपए लीटर बिक रहा है।
कोलकाता में 104.99, कृष्णानगर में 106.07, मेदिनीपुर में 105.37, पुरुलिया में 106.05, रायगंज में 105.36, सूरी में 105.43 और तामलुक में 104.61 रुपए प्रति लीटर है। अलीपुर में पेट्रोल 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में 106.12, बांकुड़ा में 105.19, बारासात में 105.24, वर्धमान में 105.33, कूचबिहार में 106.14, हुगली में 105.52, हावड़ा में 104.99, सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट में कहा है कि पेट्रोल पर कंपनियों को 18 और डीजल पर 35 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।


