बम काली की प्रतिमा व आदि शक्ति का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज जिला मुख्यालय के गुल्लीभट्ठा मुहल्ला स्थित बम काली मंदिर में बम काली पूजा समिति के द्वारा स्थापित मां बम काली पूजा सह मेला का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने मां बम काली की पूजा अर्चना,आरती व पट का अनावरण कर किया.इसके पूर्व पूजा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद साह, सचिव उत्तम कुमार तांती सहित अन्य ने अतिथियों को चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया.मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि जिलेवासियों को काली पूजा व दीपावली की शुभकामनाएं देते है.बम काली साहिबगंज जिले की शान है.पूजा समिति के द्वारा नौ दशकों से मां बम काली की पूजा-अर्चना व भव्य विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निकाला जाता है


.मै बम काली पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद देता हूं.कि इतनी बड़ी पूजा व मेला का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराते है.मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा,सुनील सिन्हा, सुरेन्द्र यादव,पूजा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद साह, सचिव उत्तम कुमार तांती, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, संतोष कुमार साह, संजीव कुमार आर्य, नवीन कुमार,गोतम गुप्ता,दयानंद सिंहा, अमित सिन्हा,दिनेश सिंह,दिनेश कुमार , सुनील कुमार तांती,अजय कुमार सहित दर्जनों सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे.



