आजम खाता भी नहीं खोल पाये
जोहासंबर्ग । पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टी20 मैच में 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के 82 और जॉर्ज लिंडे के 48 रनों की आक्रामक पारी के बल पर 9 विकेट पर 183 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम ने 8 विकेट पर 172 रन ही बनाये। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान 74 रनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी शून्य पर ही आउट हो गये। रिजवान के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे आजम ने 4 गेंद खेली और पेवेलियन वापस लौट गए। सईम अयूब ने 15 गेंदों पर 31 रन बनाये और अपना विकेट खो दिया। रिजवान ने 50 गेंदों पर अर्धशतक लगाया वह 74 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अन्य बल्लेबाज टिक नहीं पाये। इस मैच में मेजबान टीम के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे छाये रहे। जॉर्ज ने पहले 21 रन देकर 4 विकेट लिए और इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान 24 गेंदों पर ही 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 48 रन बनाये। वहीं अनुभवी आक्रामक बल्लेबाज मिलर ने इस मैच में 8 छक्के और 4 चौके लगाकर सबसे अधिक 82 रन बनाये।


