नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में बड़ी संख्या में ड्रोन भी भेजे गए। बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग का पूरी ताकत से जवाब दिया। शनविार शाम दोनों देशों ने सीजफायर का समझौता किया था लेकिन रात को पड़ोसी मुल्क ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इसके बाद शनिवार रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के ष्ठत्ररूह्र के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे।

सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। ट्रंप ने की थी सबसे पहले समझौते की घोषणा दोनों देशों के बीच शनिवार शाम पांच बजे से सीमा पर हो रही फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनी और दोनों तरफ के सभी संबंधित अधिकारियों को समझौता लागू करने के निर्देश दे दिए गए। इसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की।
ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद खत्म कराने का श्रेय भी अमेरिका को दिया और दोनों देशों को बधाई दी, लेकिन भारत का कहना है कि समझौता भारत व पाकिस्तान के बीच सीधी वार्ता से हुआ है। सूत्रों के अनुसार, देर शाम संघर्ष विराम तोड़ते हुए पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टरों में तोपखाने से गोलाबारी की। पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर में बड़ी संख्या में ड्रोन भी आते देखे गए जो बाद में वापस चले गए।
श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक, जम्मू, कठुआ, उधमपुर में ब्लैकआउट
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ। फायरिंग के बाद से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 5 जवान शहीद हो चुके हैं। 60 जवान पाकिस्तानी हमलों में घायल भी हुए हैं। वहीं, 17 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं।





