देवघर संताल एक्सप्रेस:- संस्था लोक जनशक्ति सेवा ट्रस्ट ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर जिला देवघर,दुमका एवं गोड्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस ट्रस्ट की स्थापना 2 अक्टूबर 2022 को पवन कुमार दास और मकरध्वज साह द्वारा की गई थी। ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा,स्वास्थ्य,पर्यावरण,और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करना है।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव पवन कुमार दास,अध्यक्ष मकरध्वज साह,कोषाध्यक्ष मुकेश दास,प्रदेश अध्यक्ष वकिल मरांडी जिला अध्यक्ष फणीभुषन मंडल,टिपलाल साह मधुसुदन और कार्यकारिणी सदस्य रोहित,अजित,सुखदेव,लाल मोहन,काशीनाथ, तेजनारायण,इंद्रदेव,राजिव बधेल एवं सभी सदस्य ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य,पेयजल आपूर्ति और पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में कार्य करने के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई,जिसके बाद स्वास्थ्य,वृक्षारोपण,और महिला एवं बाल विकास के विभिन्न अभियानों के बारे में चर्चा की गई। संस्था के संस्थापक पवन कुमार दास ने इस मौके पर भविष्य में भी सामाजिक कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखने एवं संस्था के ब्रांच सभी जिले में खोलने के लिए प्रण लिया।
समारोह के अंत में ट्रस्ट ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर समाज सेवा के कार्यों को अंजाम देने की योजना की घोषणा की।ट्रस्ट का उद्देश्य लोक जनशक्ति सेवा ट्रस्ट शिक्षा को बढ़ावा देने,स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पर्यावरण संरक्षण और महिला एवं बाल विकास के लिए कार्य करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


