कुंडहित (जामताड़ा) : मंगलवार को कुंडहित पखंड क्षेत्र में मकर संक्रान्ति का पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। मकर संक्राति के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के लोगो ने नदी, तालाब में आस्था की डुबकी लगाई। लोगो ने तालाब, जोड़- जोरिया तथा नदी मे स्नान कर भगवान सुर्य देव को फल, फुल अर्पित किया। मकर संक्रान्ति के अवसर पर नदी में स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार पवित्र जल मे सूर्य उदय के पहले स्नान करने से देवी देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसलिए लोग सूर्य उदय के पहले नदी, तालाब मे स्नान कर सुर्य देव को फल फुल अर्पित किया। मकर संक्रांति के दिन तिल से बने पकवान के साथ साथ दही, चुड़ा, पीठा आदि खाने का भी विशेष महत्व होता है। वही मकर संक्रान्ति के अवसर पर कुंडहित प्रखंड के प्रसिद्व पिकनिक स्पॉट कांदिहाड़ा, पाहाड़गोड़ा सहित दर्जनो स्थानो पर लोगो द्वारा पिकनिक मनाया गया। जबकि कांदिहाड़ा पिकनिक तट पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेला मे विभिन्न तरह की दुकानो पर बड़ी संख्या में लोग आनन्द लिया। मकर दिन कांदिहाड़ा तट काफी संख्या मे लोग पिकनिक मनाया। बहरहाल मंगलवार को कुंडहित सहित आस पास के इलाके में मकर संक्रान्ति का त्योहार काफी धुमधाम के साथ मनाया गया।
मकर संक्रांति पर कांदीहाड़ा तट पर भव्य मेला- कांदीहाड़ा शिलानदी तट पर का आयोजन किया गया। मेले में भेलाडीह, रामपुर, खैरापाड़ा, नतुनपाड़ा, दु्रर्गापुर, बनकाटी, महेशपुर, गड़जोड़ी, कुंडहित रामपुर सहित दर्जनों गांव के लोग मेले का आनंद उठाया। मेेला में बच्चों की खिलोना दुकान चाट दुकान एंव मिठाई दुकान के अलावे बच्चों की मनोरंजन के लिए झुला आदि की रहा। जहां स्थानीय लोगों ने जमकर खरिदारी की । मेले को लेकर गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला।


