पटना । नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार ने सत्यनिष्ठा के आधार पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार चुनाव में बीजेपी और जेडीयू की अगुवाई में एनडीए को 202 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था। नीतीश कुमार के शपथ लेते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी. नीतीश ने हाथ पकड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेता काफी देर तक एक-दूसरे का हाथ पकड़े रहे। नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सम्राट चौधरी ओबीसी कुशवाहा समुदाय से आते हैं। इसके बाद लखीसराय सीट से जीते और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली। विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से आते हैं।

पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद से इस बार बदलाव कर कोई नया चेहरा लाया जा सकता है। विजय सिन्हा ने आरएसएस में भी अच्छे संपर्क माना जाता है। विजय सिन्हा ने कांटे की लड़ाई में लखीसराय में अपनी सीट बरकरार रखी थी और ये संकेत दिया था कि प्रभावशाली भूमिहार समुदाय में आते हैं. इसके बाद विजय कुमार चौधरी, बृजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल ने भी शपथ ली। नीतीश की पुरानी सरकार में रहे कैबिनेट मंत्रियों में ज्यादातर अपना पद बरकरार रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल, सुमन, सुनील कुमार ने भी मंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश की नई सरकार में अकेले अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर जमा खान ने शपथ ली. नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर मंत्रियों का बंटवारा है।



