पलामू । झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 5 बजे से इलाके में कैम्प कर रहे हैं।
बताया जाता है कि मुठभेड़ के समय इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब छह कैडर थे। दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी है। पिछले डेढ़ दशक से नितेश यादव झारखंड और बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
इस खबर को भी पढ़े-सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर में अपराधियों ने लगाई आग
इस खबर को भी पढ़े-गाय चोरी कर भाग रहे दो तस्करों की गाड़ी पलटी, गिरफ्तार
इस खबर को भी पढ़े-जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट
इस खबर को भी पढ़े-रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान



