कृष्ण मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
साहिबगंज – श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के के अवसर पर साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को कृष्ण भक्ति की धूम रही.मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर लड्डू गोपाल की भव्य पूजा की गई.
नगर के महाजन पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर,चौक बाजार के डाकीनाथ मंदिर, पुरूषोत्तम गली स्थित श्री खाटू श्याम जी के मंदिर में श्रीकृष्ण की भक्ति गीत पर महिला पुरुष व बच्चे झुमते दिखे.श्री सत्यनारायण मंदिर में रात 10: 45 बजे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…,अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है जैसे भक्ति गीत पर कृष्ण भक्त झुमते रहे.सभी मंदिर भक्तों से भरी पड़ी

थी.



