देवघर। शुक्रवार को नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निगम के वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार,नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण में मौजूद थे। मौके पर नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि कूड़े का उठाव करने के उपरांत शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव अनिवार्य रूप से करेंगे। मौके पर अजय कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को 60 गाड़ी एवं 13 सितंबर को शहर से कुल 105 ट्रैक्टर कूड़ा का उठाव कराया गया हैं, शहर के अन्य स्थल से कूड़ा का उठाव जारी हैं। रात्रि पाली में भी शहर के व्यावसायिक स्थलों से कूड़ा का उठा जारी रहेगा। शुक्रवार तक पूरा शहर से कूड़ा का उठाव करा लिया जायेगा। साथ ही बड़ा बाजार,सदर बाजार,चौबा बड़ी,एसबी राय रोड,लाल कोठी,सनवेल बाजार,पटेल चौक,आसाम एक्सेस रोड,रघुनाथ रोड,शिवपुरी रोड,प्रोफेसर कॉलोनी,संस्कार भवन,सीता होटल के समीप,भुरभुरा मोड,बैजनाथ पुर,बैधनाथ गली,कुंडा थाना के पास,मनशिंघि,तिवारी चौक,क्यू कॉम्प्लेक्स के पास,आर के मिशन चौक,बरमसिया चौक,अंबेडकर चौक,बजला चौक,निगम के इन कर्मी के द्वारा उक्त कार्य को युद्ध स्तर से किया जा रहा हैं। इस मौके पर मनीष भारद्वाज,रौशन राम,बिरजू राम,सुमित सौंदीलिया,प्रदीप ठाकुर,विक्रम कुमार,रूपेश जजवाड़े,बिट्टू राउत,संदीप कुमार,प्रदीप धपरा समेत अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


