संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर पाकुड़ प्रखंड सोनाजोड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध के स्वास्थ्य लाभ हेतु मेडिको लिगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। सभी वृद्ध से उनके समस्या से अवगत हुए । जो वृद्ध सरकारी योजनाओं से वंचित है उन्हे योजनाओं से जोड़ने का निर्देश वृद्ध आश्रम के संचालक विनोद प्रमाणिक,पीएलवी नीरज कुमार राउत को पेंशन से संबंधित आवेदन शीघ्र संबंधित विभाग में देने को कहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आश्रम की साफ सफाई, पानी की व्यवस्था स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मेडिको लिगल अवेयरनेस एंड सर्विस कैंप में डॉ एस के झा द्वारा जन लोक कल्याण परिषद द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम सोनाजोड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर में कुल 16 लाभुको का स्वास्थ्य जांच किया गया । सभी वृद्ध को दावा वितरित किया गया। मौके पर डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया डॉ एस के झा , नर्स वृद्ध आश्रम संचालक विनोद प्रमाणिक, पीएलवी उत्पल मंडल ,नीरज कुमार राउत महिला पुरुष वृद्ध समेत कर्मी एमडी मंगरू, आरती कुमारी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


