ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने समाधान का दिया भरोसा
पाकुड़ । झामुमो केंद्रीय समिति के पूर्व सदस्य शाहिद इकबाल प्रोजेक्ट भवन रांची में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर पाकुड़ के जनसमस्याओं का आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय में कई महीनों से सरकार द्वारा फंड आवंटन नही होने के कारण 10 माह से मानदेय नहीं मिलने से झारखंड के सभी जिलों में पुस्तकालय में कार्यरत कर्मचारी का भुगतान नहीं हो रहा है। फल स्वरुप पुस्तकालय में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । ज्ञात हो सामने त्यौहार भी है। इस विषय पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संबंधित विभागीय सचिव को फोन कर इस मामले को समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। शाहिद इक़बाल ने कहा कि शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम, शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक से मिलकर एक आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया। गौरतलब है कि मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पिताजी के नाम से पुस्तकालय का नाम रखा गया है। किंतु इसमें कार्यरत कर्मचारियों स्थिति आवंटन नहीं होने के कारण दयनीय है । जिन्हें जल्द से जल्द मानदेय की आवश्यकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


