जामताड़ा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति झारखंड प्रदेश शाखा के निर्देश पर मारवाड़ी महिला समिति जामताड़ा शाखा द्वारा बदलते परिवेश को देखते हुए छोटी बच्चियों के बीच एक अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा उन्हें गुड टच एवं बेड टच की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें इस स्थिति से स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें। इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी शाखा के पूर्व अध्यक्ष ममता पोद्दार द्वारा दी गई। इसी श्रृंखला में शाखा के विविधा सह संपादिका शोभा डालमिया ने चिली स्प्रे के बारे में भी बच्चियों को बताया जो कि सेल्फ प्रोटक्शन के लिए बहुत ही अच्छी चीज है। हमेशा इसे अपने पास रखना चाहिए इसका किस मात्रा में और कैसे प्रयोग करना है इसकी भी जानकारी सभी बच्चों को दी गई। समिति द्वारा बच्चियों को मासिक धर्म क्या है एवं इससे हमारे शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं एवं हमें इस समय पर कैसे सफाई एवं खानपान का ध्यान रखना चाहिए इसकी भी विस्तृत जानकारी हमारे पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रितिका गुटगुटिया द्वारा दी गई। इस अवसर पर बहुत सी बच्चियों के अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्होंने हमारे इस कार्य की बहुत प्रशंसा की। सभी बच्चियों के बीच समिति द्वारा सेब, टाफी,बिस्किट एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


