संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। नए वर्ष 2025 मनाने की तैयारी में लोग अभी से जुट गए है। नए साल को यादगार बनाने के लिए लोग अपने तरीके से वेलकम करेंगे। कोई घरों में परिवार के बीच तो कोई पिकनिक स्पॉट पर जाकर नए साल का जश्न मनाने का मन बना चेक है। वही ऐतिहासिक स्थल मार्टिलो टावर सिदो -कान्हू पार्क, आम बगान गोकुलपुर, मालिपडा बगान, जिले के हिरणपुर प्रखंड के धरनी पहाड़, परगना नदी, लिट्टीपाड़ा के कंचन गढ़ गुफा नए साल का जश्न व पिकनिक मनाने का पंसदीदा जगह है। यहा जिले व स्थानीय लोगो के अलावा बंगाल से भी सैलानी पिकनिक करने आते है। नए साल के स्वागत के लिए पाकुड़ शहर के बीचों -बीच स्थित सिदो- कान्हु पार्क सैलानियों के लिए सजधज कर तैयार है। सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र सिदो -कान्हु पार्क के एक छोर में स्थित मार्टिलो टावर है। इसकी स्थापना वर्ष 1857 में हुआ था। ब्रिटिशकाल में अंग्रेजो ने मार्टिलो टावर को बनाया था। सिदो -कान्हु पार्क को पाकुड़ जिले का सबसे अधिक मनोरंजन पार्क कहा जाता है। खूबसूरत पौधे और रास्ते ,यहाँ आने वाले लोगो का मन मोह लेते है। पार्क में कई झूला, बच्चों का खेलने का समान ओर यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तो के साथ कुछ समय बिता सकते है। वही गोकुलपुर आमबगाल में लोग एक जनवरी को काफी संख्या में पिकनिक मनाने को लेकर सैलानियों के काफी भीड़ रहती है।


