संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़। एसपी प्रभात कुमार ने तीन थाने के थाना प्रभारियों को फेरबदल किया है। पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणपुर के थाना प्रभारी नवीन कुमार को पुलिस केंद्र महेशपुर के थाना प्रभारी सनी प्रभात को पुलिस केंद्र व लिट्टीपाड़ा के थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को हिरणपुर का प्रभारी और नगर थाना के विकर्ण कुमार को महेशपुर और अभिषेक कुमार को लिट्टीपाड़ा का थाना प्रभारी बनाया है। साथ ही नये थानेदारों को अपने -अपने पदस्थापन स्थान में योगदान करने का आदेश एसपी ने दिया है।



