संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो-मंडरो एवं ठाकुरगंगटी प्रखंड सीमा क्षेत्र के भगैया बिशनपुर चौक से सटे मेहरमा थाना क्षेत्र के विशनपुर चौक के समीप फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने की सुचना पर सोमवार को महगामा एसडीएम आलोक वरण केसरी,ठाकुर गंगटी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बिलान हांसदा मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने उक्त स्थल पर छापेमारी करने पहुंचे. लेकिन दुकान संचालक उक्त पदाधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दुकान बंद कर फरार हो गया.वहीं आस-पास के ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति नया आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ अवैध दस्तावेज से जन्म तिथि सुधारने से लेकर आधार से जुड़े सारे कार्य मोटी रकम वसूल कर करता था. इधर महगामा एसडीएम आलोक वरण केसरी ने बताया कि सुचना मिली थी कि सीएसपी संचालक अमीनुद्दीन अंसारी के द्वारा अवैध आईडी से गलत तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा था.इसकी सुचना पर छापामारी के लिये टीम पहुंची थी. लेकिन सीएसपी संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया. जबकि उक्त सीएसपी में प्रशासन ताला मारकर सील कर दिया.और जांच की कार्रवाई की जा रही है. जांच के बाद स्पष्ट हो पाएंगा कि आधार कार्ड बनाने का कार्य वैध तरीके से कर रहा था कि अवैध कर रहा था.फिलहाल प्रशासन की कारवाई से उक्त सीएसपी संचालक के दुकान के सामने ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी. मौके पर ठाकुर गंगटी मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश जायसवाल भी मौजुद थे.




