मधुपुर : वरिय अधिकारियों के निर्देश पर एईएन मधुपुर चंपक ज्योति राजवंशी के नेतृत्व में मधुपुर RPF की टीम ने मथुरापुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को रेलवे जमीन पर बनी दुकान व ढांचा को अतिक्रमणमुक्त किया गया। रेल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर लगभग सात लोगों के कब्जे से जमीन मुक्त कराया गया। जिसमें सिमेंटे, मिठाई,फल, इत्यादि की दुकानो को हटाया गया है। वहीं आरपीएफ की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खासा दहशत का माहौल देखा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची थी। जानकारी के अनुसार आसनसोल डिवीजन के मथुरापुर स्टेशन के आस पास रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से चलायी जा रही दुकानों को भी रेल परिसर से हटाया गया। इस मौके पर आईओडब्लु अरविंद कुमार देवघर जूनियर इंजीनियर मधुपुर शंकर साव, आईओडब्ल्यु श्याम बाबू प्रसाद अन्य कर्मी समेत RPF के एएसआई नागेंद्र कुमार व पुलिस बल मौजुद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


