रांची । जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सीआईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। जिसके बाद सीआईडी के अधिकारियों ने उनसे 14वीं जेपीएससी परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईडी ने एल. ख्यांगते को नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था।
नोटिस के तहत तय समय पर ख्यांग्ते सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। बता दें कि जेपीएससी द्वारा की गई नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले की जांच सीआईडी कर रही है। सीआईडी ने इस मामले में नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि सीआईडी ने अपने स्तर से भी कई ऐसे तथ्य जुटाये हैं, जिसके बारे में एल ख्यांग्ते से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी । इन्हीं वजहों से जांच अधिकारी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।


