नई दिल्ली । सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने अंतिम ओवर में दिल्ली को हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें बनाये रखी हैं। इस मैच में अंतिम ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 25 रन बनाने थे पर वह इसमें सफल नहीं हुई। अंतिम ओवर में आंद्रे रसेल ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए केवल 10 रन दिये जबकि दिल्ली को जी के लिए 15 रन चाहिये थ। इसी के साथ ही केकेआर चौथी जीत के साथ ही आठ अंक हासिल करने में सफल रही है।
ये केकेआर की 10 मैच में चौथी जीत है। कोलकाता की जीत में नरेन और वरुण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वरुण ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए जबकि इस मैच में कप्तानी कर रहे नरेन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। दिल्ली की ओर से फाफ डुप्लेसिस ने 62 रन जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 23 गेंद में 43 रन बनाए। केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 204 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाजों सुनील नरेन 27, रहमानुल्लाह गुरबाज 26 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 26 ने भी अच्छी पारियां खेलीं।


