मुम्बई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल शुरु होने से पहले ही झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऐस में केकेआर ने उमरान की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को अपनी टीम में शामिल किया है। सकारिया को 75 लाख रुपये में केकेआर ने शामिल किया है।
सकारिया ने अंतिम बार फरवरी 2024 में सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। उसके बाद से ही वह फिट नहीं होने के कारण मैदान से बाहर थे। उमरान ने अब तक आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10.48 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं। वहीं उनकी जगह पर शामिल सकारिया ने दो टी20 मैच में 9.27 की इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया है। सकारिया स्पेंसर जॉनसन की जगह ले सकते हैं, जो केकेआर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह आईपीएल के 19 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया.


