गोड्डा : झारखंड सहित देश के अधिकांश हिस्सों में पत्रकारों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह असामाजिक तत्वों के अलावे पुलिस प्रशासन का भी कोपभाजन पत्रकारों को बनना पड़ रहा है। हाल ही में जमशेदपुर जिला में एक पत्रकार आशीष गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इसके कारण राज्य के पत्रकारों में असंतोष उबाल पर है। पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय संगठन ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देश पर राज्य भर में पत्रकारों द्वारा काला बिल्ला लगाकर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को जिला मुख्यालय, गोड्डा समेत जिला के विभिन्न प्रखंडों में पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया। जिला मुख्यालय में पत्रकार अभय पलिवार, नवीन झा, दिलीप झा, अमरेन्द्र सिंह, मनीष झा, रविकांत सिंह, अजय कुमार, नरेंद्र गांधी, आशुतोष आनंद, नकीब जिया, गंगा कुमार, दीपक कुमार, मोहित वर्मा, चंदन कुमार, रितेश कुमार, अनुज परासर, अनिमेष तिवारी उर्फ गुंजन, सुमित कुमार आदि ने काला बिल्ला लगाकर पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया। मौके पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


