मधुपुर संताल एक्सप्रेस :- मधुपुर नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सैफ अहमद के भेड़वा स्थित निजी आवास पर “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” रैली की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. यह बैठक अमित शाह द्वारा महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सैफ अहमद ने की,जिसमें आगामी 20 जनवरी को आयोजित रैली के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
रैली सुबह 10:30 बजे कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहब की प्रतिमा से शुरू होकर गांधी चौक पर समाप्त होगी। इस अवसर पर गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक के पश्चात मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नगर अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. इमरान अंसारी, नगर अध्यक्ष सैफ अहमद, नगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव राजा, सचिव इमरान अशर्फी, अभिनव जैकब, संजीत जायसवाल उर्फ पप्पू, विजय लच्छीरामका, डेविड मिर्धा समेत अन्य कई कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।


