मुम्बई । पाकिस्तान के साथ बढ़ते हुए संघर्ष को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18 वां सत्र बीच में ही अनिश्चित काल के लिए स्थागित कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार को मैच बीच में ही रोक दिया गया था। वहीं शुरुवार को आर्इपीएल मुकाबलों को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया। पाक ने गुरुवार रात को देश के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये थे जिसे भारतीय सुदर्शन चक्र एस4 ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा हो, तब क्रिकेट खेला जा रहा हो। अभी तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं, वहीं लीग स्टेज के 12 मुकाबले बाकी है। टूर्नामेंट का फाइनल मई को कोलकाता में होना था।
वहीं आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा, ‘‘अभी जो स्थिति है हम उसकी समीक्षा कर रहे हैं। हमारे सामने जो भी स्थिति है वो लगातार बदल रही है। हमें सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। ऐसे में हर तरह की चीजों को ध्यान में रखते हुए ही आगे किसी तरह का कोई फैसला लिया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


