कप्तानी को लेकर उत्साहित है राहुल, पंत संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी
रांची । भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले साफ कर दिया है कि वह फिनिशर की भूमिका निभाना जारी रखेंगे। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद राहुल अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव नहीं करेंगे। राहुल हाल के महीनों में वनडे में नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक उसी स्थान पर टिके हुए हैं। रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा, मैं नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमारे पास जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी जैसे कई ऑलराउंडर विकल्प मौजूद हैं। सर्वश्रेष्ठ ङ्गढ्ढ का फैसला मैच से पहले किया जाएगा। टेस्ट क्रिकेट में स्पिन के खिलाफ संघर्ष पर बोले राहुल राहुल ने भारत की हालिया टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ खराब प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे सटीक कारण नहीं बतसकते, लेकिन टीम समाधान खोजने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, हम पिछली दो सीरीज से अच्छा नहीं खेल पाए हैं। हम बेहतर खेलने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। इसमें समय लगेगा, लेकिन लक्ष्य तकनीकी सुधार कर अगले मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करने का है। कप्तानी को लेकर उत्साहित राहुल गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिलने पर राहुल ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा, “घोषणा से एक दिन पहले ही बताया गया था कि मुझे कप्तानी मिल सकती है। जिम्मेदारी हमेशा मुझे उत्साहित करती है। टीम के लिए सही निर्णय लेना मुझे पसंद है। हमारे पास रोहित, विराट, जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो हमेशा मदद करते हैं। पंत संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल ने पुष्टि की कि ऋषभ पंत यदि प्लेइंग ङ्गढ्ढ में होंगे, तो वही विकेटकीपर रहेंगे। जडेजा की वापसी और रुतुराज की तारीफ राहुल ने रवींद्र जडेजा की वापसी पर खुशी जताई और कहा कि उनका अनुभव टीम के लिए बेहद मूल्यवान है। उन्होंने कहा, “जडेजा हमेशा से टीम के लिए हर भूमिका निभाते आए हैं। उनका अनुभव मेरे लिए और टीम के लिए बड़ा फायदा है।” राहुल ने रुतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ करते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के स्थिर होने से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं और अवसर मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह वनडे सीरीज राहुल के लिए अहम रहने वाली है, जहां वह फिनिशर और कप्तान दोनों भूमिकाओं में नजर आएंगे।
छह आईपीएस अधिकारी व 15 डीएसपी को सौंपी गई है सुरक्षा की कमान
रांची । रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में रविवार को भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे क्रिकेट मुकाबले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे स्टेडियम परिसर एवं आसपास पुलिस का सख्त पहरा है ताकि सुरक्षा का मजबूत घेरा सुनिश्चित किया जा सके। मैच के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैनाती की है। सुरक्षा की कमान छह आईपीएस अधिकारी एवं 15 डीएसपी को सौंपी गई है। 30 से अधिक थानेदारों, झारखंड एटीएस और सीआरपीएफ के जवानों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए बिना जांच-पड़ताल के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि केवल अधिकृत और सुरक्षित व्यक्ति ही मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम में प्रवेश कर सकें। सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शनिवार की देर शाम स्टेडियम परिसर में आयोजित ब्रीफिंग में आईजी मनोज कौशिक और एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात सभी पदाधिकारियों और जवानों को कई दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पैनी निगरानी रखनी है, इस बारे में विस्तार से बताया। खासकर किन-किन महत्वपूर्ण और संवेदनशील जगहों पर विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है, इस पर जोर दिया गया। एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।


