रांची । रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक वनडे मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।दोनों टीमें 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा। सुरक्षा के लिए विशेष रूट और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।टिकट की बिक्री की पूरी व्यवस्था तैयार है। ऑनलाइन टिकट 21 नवंबर से मिलना शुरू होगा जबकि पच्चीस नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम टिकट काउंटर पर ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होगी।दर्शकों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।किसी भी उम्र के बच्चे को प्रवेश के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा।दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश,पानी की बोतल छोड़कर कोई भी खाद्य पदार्थ स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित है।एक टिकट पर सिर्फ एक बार प्रवेश मिलेगा।छोटे बच्चों को गोद में लाने की अनुमति नहीं है, हर बच्चे का टिकट जरूरी है।टिकट पर लिखे ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ विंग के अनुसार ही संबंधित कतार में खड़ा होना होगा।गलत विंग की कतार में खड़े होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।करीब 39 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में भीड़ को सुचारू तरीके से संभालने के लिए अतिरिक्त गेट, पुलिस बल और वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे।स्टेडियम को आकर्षक रोशनी और सजावट से संवारने का काम भी तेजी से चल रहा है।रांची में इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। जेएससीए का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मैच को पूरी तरह सफल बनाने की तैयारी जारी है।
————————————————————————————————————

टिकट दरें………………
विंग ए (निचला): 1,600विंग बी (ऊपरी): 1,300विंग सी (ऊपरी): 2,200विंग डी (निचला): 2,000स्पाइस बॉक्स: 1,900ईस्ट/वेस्ट हिल (ओपन एरिया): 1,200अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टैरेस): 2,400 प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर: 12,000 (आतिथ्य सहित) हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 7,000 (आतिथ्य सहित) कॉर्पोरेट बॉक्स: 6,000 (आतिथ्य सहित) कॉर्पोरेट लाउंज: 10,000 (आतिथ्य सहित)एमएस धोनी पवेलियन (लक्जऱी सीट): 7,500डोनर्स एनक्लोजर: 1,600पानी की बोतल छोड़कर कोई भी खाद्य पदार्थ स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा छत्तीसगढ़ के रायपुर और 6 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।



