सास-ससुर को भी मारा चाकू, दोनों इलाजरत
गोड्डा। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के लाठीबाड़ी गांव में शुक्रवार को राजेंद्र पंडित नामक एक युवक ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी ललिता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी, फिर सास-ससुर को चाकू मारकर किया घायल । बाद में अपने एक पेड़ पर फंदे से झूलकर राजेंद्र पंडित ने अत्महत्या कर लिया। पारिवारिक विवाद की इस वीभत्स घटना में दो मासूम अनाथ हो गए। घ् राजेंद्र पंडित दूसरे प्रदेश में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसकी शादी लाठीबाड़ी गांव में ही रामदेव पंंडित की पुत्री ललिता देवी के साथ सात- आठ साल पहले हुई थी। दोनों को दो बच्चा भी है। एक बच्चा तो मात्र एक माह का है। पति और पत्नी में विवाद बीते दो साल से चल रहा था। कुछ दिन पहले राजेंद्र पंडित अपने घर आया था। शुक्रवार को वह लाठीबाड़ी स्थित अपने ससुराल गया जहां उनकी पत्नी ललिता अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। ससुराल पहुंच कर राजेंद्र पंडित ने किसी बात पर गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला रेत दी। बचाव को आए ससुर रामदेव पंडित और सास बिजली देवी को भी राजेंद्र ने चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। गला रेतने से ललिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर यह कांड कर राजेंद्र पंडित अपने ससुराल से भाग कर अपने घर आ गया और निकट के पेड़ पर फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घायल ससुर रामदेव पंडित और सास बिजली देवी को सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।




