एस.के.झा.’सुमन’

दुमका: जैक 10वीं बोर्ड की परीक्षा में दुमका के रामगढ़ प्रखंड के अन्नु कुमारी ने राज्य भर में 32वां और जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है। अन्नु कुमारी ने परीक्षा में 96.80 % अंक प्राप्त किया है। अन्नु कुमारी के पिता हुबलाल पंडित दुकानदार हैं और माता गृहिणी हैं । अन्नू दो भाई बहन हैं । बड़े भाई अभी ग्रेजुएशन कर रहे हैं और बड़ी बहन बी.एड कर रही हैं। परिवार में सबसे छोटी अनु कुमारी रामगढ़ प्रखंड के उच्च विद्यालय रामगढ़ की छात्रा हैं। अन्नु ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
————————————
अन्नु कुमारी के रिजल्ट पर माता-पिता और शिक्षकों ने जतायी खुशी
इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता और परिजन काफी प्रसन्न हैं। वहीं उच्च विद्यालय रामगढ़ के तमाम शिक्षकों ने भी अन्नु के बेहतरीन रिजल्ट पर खुशी जताने हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों ने कहा कि अन्नु काफी होनहार और मेहनती छात्रा है। हम सभी को उम्मीद थी कि अन्नु परीक्षा में बेहतर करेगा।
————————————
ट्यूशन से पढ़ाई में लेता था मदद
अन्नु के पिता हुबलाल पंडित आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं हैं। यह छोटा-मोटा कपड़े का दुकान के भरोसे परिवार का लालन-पालन कर रहे हैं। रामगढ़ प्रखंड जैसे छोटे स्थान में न तो बेहतर शैक्षणिक माहौल है और न ही किसी तरह का कोचिंग सेंटर है। वहीं पर मौजूद दो शिक्षक संदीप सर और अंशु सर के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर रही थी।
————————————
इंजीनियर बनना चाहती है अन्नु
इंजीनियर अब 10वीं के बाद दुमका के में एडमिशन लेना चाहती है। उसकी रुचि साइंस में है। वह आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं। साथ ही उसने आगे की पढ़ाई के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग की इच्छा जाहिर की है।
—————————————
जिला टॉपर रोहित कुमार बनना चाहता है आई.ए.एस
दुमका। शहर के चूहा बागान मोहल्ले में रहने वाले रोहित कुमार ने मंगलवार को जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से अन्नु कुमारी के साथ जिला टॉपर बना है। रोहित कुमार विजय राय जनजातीय हाई स्कूल चोरकट्टा से जैक बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दिया है। पिता प्राइवेट स्कूल हिमांशु शेखर संत जेलो पब्लिक स्कूल सारवां में शिक्षक है वही माता उषा सिंह आंगनवाड़ी हरलाडीह में सेविका हैं। दादा कृष्ण प्रसाद सिंह बल भारती स्कूल दुमका में प्राचार्य के पद में सेवा दे चुके हैं। रोहित कुमार ने बात करने के क्रम में बताया कि एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को पाया है। आगे आईएएस बन राष्ट्र की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि
कड़ी मेहनत के साथ अपनी बुद्धिमूता का विकास कर अपने लक्ष्य को ओर अग्रसर होना चाहिए।



