अशोक कुमार

प्रभात खबर और हिन्दुस्तान के पूर्व संपादक और आजाद सिपाही के संस्थापक प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी बहुत सारी खूबियां और उनके साथ बिताए पलों का संस्मरण हमें निरंतर उनकी याद दिलाती रहेगी। झारखंड की पत्रकारिता को एक नया आयाम देने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। नब्बे के दशम में हरिवंश जी के साथ वे प्रभात खबर की टीम में शामिल हुए और उनके संपादकीय नेतृत्व में स्थानीय संपादक का दायित्व निभाते हुए प्रभात खबर को झारखंड का अग्रणी अखबार बनाने में उनका योगदान रहा। फिर वे हिन्दुस्तान के स्थानीय संपादक बनकर और दिन रात के कड़ी मेहनत के बल पर हिन्दुस्तान को झारखंड में स्थापित किया। वे कोई विद्वान संपादक नहीं थे और न ही वे पीएचडी सरीखे शैक्षणिक डिग्रीधारक थे लेकिन वे अपनी मेहनत और पत्रकारिता में अनुभव और मेहनत के कारण हिन्दुस्तान जेैसे बड़े अखबार के संपादक बने और उनके संपादकीय नेतृत्व में बहुत कम समय में झारखंड में हिन्दुस्तान प्रभात खबर के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्रसार संख्या वाला अखबार बना । आज हिन्दुस्तान कीर झारखंड में जो पहचान है, उस पहचान को बनाने में हरिभाई लोग प्यार से उन्हें हरिभाई कहते थे, का कम योगदान नहीं है। हिन्दुस्तान के बाद वे चैनलों में भी गए लेकिन चैनल की पत्रकारिता उन्हेंं रास नहंीं आई। हरिजी की पत्रकारिता की सबसे बड़ी खासियत जो मैंने हिन्दुस्तान में उनके साथ काम करते हुए अनुभव किया कि वे साफ ह़दय के संपादक थे । जो कुछ भी उनके मन में रहता था वे उसे रिपोटरों की मीटिंग में व्यक्त कर देते थे। नौ पांच वे नहीं जानते थे। मैंने कई बार देखा कि दोपहर में जब वे संस्थान में अकेला हुआ करते थेेेे तो कलम मुंह में सटाकर सोचते रहते थे । उनकी वह सोच अपने परिवार के बारे में नहीं होती थी । वह हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाने और अपनी संपादकीय टीम को और कैसे सशक्त करें, इस बारे में सोचते थे। उनके जमाने में एक बजे रिपोटरों की मीटिंग होती थी ।एक घंटे की मीटिंग के बाद सभी पत्रकार अपने अपने घरों को खाने को चले जाते थे लेकिन वे कोकर में घर रहते हुए भी खाने नहंी जाते थे और मीटिंग के बाद पुन: अपने चेंबर में बैठ जाते थे। घर से टिफिन आ जाता था। हरिजी के बाद जो भी संपादक हिन्दुस्तान में आए सभी दोपहर की मीटिंग के बाद अपने अपने घर भोजन के लिए चले जाते थे।एक बार खूंटी के रिपोर्टर राजेंद्र प्रसाद ने मुझे बताया कि जब मेरी मां का निधन हुआ और किसी सोर्स से उन्हें मालूम हुआ तो वे सीधे मेरे घर आए , मुझे संात्वना दी और शव यात्रा में न केवल शामिल हुए बल्कि घाट पर तबतक रहे जब तक कि अंतिम संस्कार नहीं हो गया। आज शायद ही ऐसा काई संपादक होगा जो एक साधारण स्ट्रिंगर के सुख दुख का भागी बनेगा। कई प्रमुख रिपोर्टरों को हिन्दुस्तान ने निकाल दिया लेकिन हरिजी ने अपने अखबार आजाद सिपाही में नौकरी दी। एक बार मैंने उन्हें बताया कि चिरौंदी में मैंने पांच दिसमल जमीन ली हैतो हरिजी खुश हुए और कहा कि अशोकजी आपने बड़ा काम किया है। जमीन की बाउंड्री के लिए ईंट मैं गिरवाऊंगा। सचमुच, उन्होंने मेरा हौसला बुलंद कर दिया था। हरिजी के व्यक्तिव के ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं।संस्थान का कोई पत्रकार चाहे कितना भी गलती क्यों ने कर दे , वे डांट फटकार कर मामला शांत करते थे । किसी को नौकरी से निकालते नहीं थे। कहीं कोई बड़ी घटना घटती थी तो ्र वे घटनास्थल से स्पेशल स्टोरी के लिए स्वयं रिपोर्टर व फोटोग्राफर को लेकर गाड़ी से निकल पड़ते थे। सामान्य तौर पर कोई संपादक घटनास्थल पर स्वयं नहीं जाता है।प्रभात खबर के पूर्व वरिष्ठ संपादक अनुज कुमार सिन्हा प्रभात खबर में उनके साथ काम करने का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बड़े मेहनती और लिखने और रिपोर्ट टाइप करने में माहिर थे। हिन्दुस्तान रांची के पूर्व सहायक संपादक और हरिजी के साथ काफी समय तक काम करनेवालेल चंदन मिश्र कहते हैं कि कोई संपादक उनसे यह सीखे कि कैसे वे अपने सहयोगियों से पररिवारिक रिश्ता बनाकर उनसे काम लिया जाता है। देश के वरिष्ट पत्रकार संतोष भारतीय ने अपनी पुस्तक पत्रकारिता नया दौर: नए प्रतिमान में लिखते हैं कि मैं हरिनारायण सिंह को कभी नहीं भूल सकता, वे रविवार में सहायक थे, चौथी दुनिया में उप संपादक बनकर आए। हरि बहुत मेहनती थे और बाद में प्रभात खबर में न्यूज एडिटर बनकर गए फिर स्थानीय संपादक बने उसके बाद रांची से निकलने वाले दैनिक हिन्दुस्तान में स्थानीय संपादक हो गए। अंत में, मैं आशा करता हूं कि हरिजी के विरासत आजाद सिपाही को उनके दोनों योग्य पुत्र शिखर तक पहुंचाएंगे,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



