नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के देवघर जिले में एक रिमांड होम की युवती कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और देवगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
एनएचआरसी ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 2 मई को देवघर जिले के चरखी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित एक रिमांड होम की युवती (19) कैदी की हालत अचानक बिगड़ गई। उसी दौरान रिमांड होम के कर्मचारियों ने उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
खबरों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से इस रिमांड होम में पांच कैदियों की मौत हो चुकी है, जिससे इसकी सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


