संताल एक्सप्रेस संवाददाता

पाकुड़ । हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय जमीर अंसारी, जो लगभग तीन दिन से लापता था, को हिरणपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कोटालपोखर चौड़ामोड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। सूत्रो के हवाले से बच्चे की साइकिल को कोटालपोखर स्टेशन से बरामद किया गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह का मेहनत रंग लाया।
सूत्रों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं की योजना बच्चे को कोलकाता ले जाने की थी।थाना प्रभारी ने कहा की बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिवारजन और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस टीम के प्रयास की सराहना की और राहत की सांस ली।



