लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट अभी विश्व के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं और उनकी गिनती , विराट कोहली, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों के साथ होती है। वहीं रूट के पसंदीदा खिलाड़ियों में विराट विलियमम्स और स्मिथ नहीं बल्कि एक नया बल्लेबाज हैरी ब्रूक है। ब्रूक ने हाल हीम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद ही रूट उनके प्रशंसक हो गये। इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि ब्रूक का बल्लेबाजी करने का स्टाइल ही उन्हें सबसे अलग और श्रेष्ठ बनाता है।
रूट ने कहा कि, अगर आप मुझसे पूछें तो ब्रूक इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका खेल हर तरह से जबरदस्त है। वह दबाव को अच्छी तरह से झेल सकते हैं। विपक्षी टीम पर दबाव डाल भी सकते हैं। वह गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का भी जड़ सकते हैं साथ ही वह स्पिन और सीम दोनों पर जमकर प्रहार कर सकते हैं। इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना सबसे कठिन है। ब्रूक न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 171,123 औऱ 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। ब्रूक ने अभी तक अपने करियर में 23 टेस्ट मैच खेले हैं और 61.62 की शानदार औसत से 2280 रन बनाए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


