गोड्डा : रेलवे स्टेशन का अमृत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। यात्रियों की सुविधा बेहतर करने के लिए स्टेशन के हर हिस्से में विकास कार्य किया जा रहा है। मालदा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 15 स्टेशनों में गोड्डा रेलवे स्टेशन को भी अमृत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया है। एक वर्ष में 70 प्रतिशत तक काम हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2 से 3 महीने में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल तीव्र गति से कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत फैसाड (सामने का हिस्सा) का काम तेज गति से हो रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन तक पहुच सड़क, पार्किंग का काम हो गया है। इसके बाद पौधे(ग्रीनरी) का काम चालू होगा। शौचालय के साथ, एक्सीलेटर, फर्नीचर, बिजिली केबलिंग का कार्य हो रहा है। जिसमें पार्किंग एरिया को डेवलप कर लिया गया है। रोड भी विकसित कर ली गयी है। स्टेशन तक पहुंचाने के लिए एंट्री और एग्जिट अलग-अलग बना दिया गया है। पार्किंग एरिया का काम 70 प्रतिशत तक हो चुका है। एक्सीलेटर का काम भी 60 प्रतिशत तक हो गया है। लिफ्ट का काम किया जा रहा है। जिसे फिलहाल किसी वजह से रोका गया है, लेकिन जल्दी लिफ्ट का काम चालू हो जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग लोगों के लिए अलग से काउंटर बनाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 में ट्रेन कोचिंग का डिस्प्ले लगा दिया गया है और साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के अंदर और बाहर वीडियो वाल स्थापित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चरण में अमृत स्टेशन योजना के तहत 15 करोड़ का काम किया जाना है और दूसरे चरण में 10 करोड़ का काम किया जाएगा। 2021 में गोड्डा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन खुली थी और 2024 तक 13 ट्रेनों के परिचालन के साथ पूरे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। स्थानीय लोग बताते हैं की उम्मीद से ज्यादा गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कार्य और विकास हुआ है। आने वाले दिनों में गोड्डा रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी पीरपैंती और पाकुड से भी हो जाएगी। इसका कार्य भी चल रहा है।
गोड्डा स्टेशन बनेगा जंक्शन:
मालदा डिवीजन के अंदर पढ़ने वाले गोड्डा रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन के रूप में बन चुका है। आने वाले दिन में गोड्डा रेलवे स्टेशन को जंक्शन के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। गोड्डा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों की मेंटेनेंस की सुविधा के साथ पीरपैंती लाईन की कनेक्टिविटी की जाएगी। फिलहाल गोड्डा से पटना, रांची, नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, टाटानगर के अलावा दुमका, भागलपुर, देवघर के लिए ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। कम समय में 13 ट्रेनों का परिचालन होने से गोड्डा के लोगों को काफी सुविधा हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


