सलोनी बनना चाहती है डॉक्टर, पिता मजदूर, पढ़ाई के लिए जमीन बेचने को तैयार
सलोनी ने जैक 10वीं में 483 अंक लाकर किया जिला टॉप
गोड्डा/ महागामा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा संचालित दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। जिसमें गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमाकला गांव की सलोनी कुमारी ने 483 अंक लाकर जिले में पहला स्थान पाया है। ललमटिया के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ाई कर रही सलोनी मैं जिला में टॉप कर कितना सिर्फ अपने विद्यालय का बल्कि माता-पिता, परिवार सहित पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
रोजाना 6 घंटे करती थी पढ़ाई
दसवीं बोर्ड टॉपर सलोनी ने बताया कि वे दिन में 5 से 6 घंटे लगातार पढ़ाई करती थीं और उसकी तैयारी स्टेट टॉपर की थी। लेकिन उसने जिला टॉप किया है, इसकी उन्हें काफी खुशी है। उनका सबसे अच्छा विषय विज्ञान था, जिसमें उन्हें 98 नंबर मिले हैं. इसके अलावा हिंदी में 96, गणित में 100, अंग्रेजी में 93, सामाजिक विज्ञान मं 96, और संस्कृत में 90 अंक मिले हैं. टोटल मार्क्स की बात की जाए तो उन्होंने कुल 483 (96.60%) अंक पाए हैं। बताया कि आगे चलकर वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह इसी तरह मेहनत आगे भी करती रहेंगी।
जितनी पढ़ेगी बेटी, उतना पढ़ाएंगे
सलोनी के पिता प्रमोद पंडित पैसे से मजदूर हैं जिसकी मासिक आय 6000 से भी कम है। उन्होंने बताया कि हमेशा से बेटी के स्कूल के शिक्षक उन्हें बताते थे कि वह पढ़ने में काफी अच्छी है और उन्हें यकीन था कि वह कुछ अच्छा करेगी और स्टेट टॉपर बनेगी। लेकिन जिला टॉपर होकर बेटी ने उनका सीना चौड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी जहां तक पढ़ेगी, वह वहां तक उसका साथ देंगे. उनकी बेटी का सपना डॉक्टर बनने का है और बेटी को डॉक्टर बनाने के खर्च के लिए वह जमीन तक बेच देंगे।
——————————————————————————————
परितोष का इंजीनियर बनने का है सपना, पिता चलाते हैं मिठाई की दुकान
गोड्डा / महगामा : बसंतराय हाईस्कूल के छात्र परितोष कुमार साह ने जैक दसवीं बोर्ड में 483 अंक लाकर ललमटिया की छात्रा सलोनी के साथ संयुक्त रूप से जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परितोष बसंतराय के ही निवासी हैं।
इंजीनियर बनने का है सपना
गोड्डा टॉपर परितोष ने अपनी सफलता में अपने माता-पिता और शिक्षक को इसका श्रेय दिया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के वक्त भी उन्हें अपने माता-पिता से सबसे अधिक मदद की है। परितोष ने अपनी सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य को पाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आगे इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं। परितोष ने बताया कि उसने सोचा नहीं था कि वह जिला टॉप करेगा उन्हें इतना विश्वास था कि 95% से अधिक अंक व लेगा लेकिन 96.6% अंक लाकर उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। परितोष का सबसे अच्छा विषय गणित था, जिसमें उसने 98 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी 98, विज्ञान 97, सामाजिक विज्ञान 93, हिंदी 88 और ऑटो मोबाइल 97 मिलाकर कुल अंक 483 प्राप्त कर जिला टॉप हुए हैं। दसवीं की परीक्षा के बाद ही उन्होंने आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी थी और अब वह 12वीं के पढ़ाई के साथ ही जी आईआईटी की तैयारी भी साथ-साथ करेंगे।
पिता चलते हैं मिठाई की दुकान
परितोष के पिता प्रमोद साह बसंतराय में ही मिठाई की दुकान चलाते है। इस खुशखबरी के बाद परितोष के परिवार में खुशी का माहौल है। परितोष को मोबाइल फोन पर रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों से बधाई देने का ताता लगा हुआ है। पिता प्रमोद पंडित ने बताया परितोष की पढ़ाई के लिए जो कुछ भी खर्च वहन करना होगा वह इसके लिए तैयार रहेंगे।



