नवादा । बिहार की पुलिस स्टेशन में भगवान पिछले कई सालों से पुलिस की कस्टडी में है। भगवान के भक्तों ने उन्हें पुलिस कस्टडी से बाहर निकालने की चेष्टा नहीं की। 21 दिसंबर 1993 को रोह थाना के मडुरा गांव के शिव मंदिर से पंचमुखी महादेव मूर्ति की चोरी हो गई थी। 6 साल बाद 1999 में नरहट पुलिस ने चोरों के कब्जे से इस मूर्ति को बरामद किया था। उसके बाद से ही महादेव की मूर्ति पुलिस कस्टडी में है। लगभग 26 साल हो गए हैं। भक्तों ने अपने भगवान की कोई खोज खबर नहीं ली।
इसी तरह से कादरगंज थाना क्षेत्र में एक मूर्ति माल खाने में पड़ी हुई है। यह मूर्ति भगवान बुद्ध की बताई जाती है। बिहार के पुलिस स्टेशनों में कई मूर्तियां पुलिस कस्टडी में रखी हुई हैं। भक्त अपने भगवानों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। थाने में मूर्तियों की पूजा पाठ भी नहीं हो रही है।






