अहमदाबाद । उद्योगपति गौतम अडानी ने अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग से 737 मैक्स 8 बीबीजे सीरीज का लग्जरी विमान खरीदा है। इसकी कीमत लगभग 1000 करोड रुपए है। यह विमान बुधवार को सुबह 10 बजे अहमदाबाद एयर पोर्ट पर उतरा है। एयरपोर्ट पर इसका स्वागत वाटर कैनन सेल्यूट से किया गया है।
यह विमान लंदन से नॉनस्टॉप अमेरिका की उड़ान भर सकता है। ईधन भरने के लिए इसे रास्ते में नहीं उतरना पड़ेगा। इस विमान के इंटीरियर में लगभग 35 करोड रुपए खर्च हुए हैं। इंटीरियर में 2 साल का समय लगा है। इस विमान में अल्ट्रा लग्जरी एयरक्राफ्ट सूट, बेडरूम, बाथरूम, प्रीमियम लॉउंज, कांफ्रेंस रूम जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हवा में उड़ते हुए फाइव स्टार होटल की सुविधाओं का मजा इस विमान में लिया जा सकता है। यह विमान 35000 फुट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।
अडानी समूह के पास 10 निजी जेट विमान हैं। जिनकी कीमत लगभग 2750 करोड रुपए की है। 1000 करोड रुपए कीमत का सबसे लग्जरी जेट अडानी समूह ने खरीदा है। विमान में हाई प्रोफाइल मीटिंग्स के लिए कॉन्फ्रेंस टेबल और विशाल लॉउंज है। उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रणाली है। बेहतर संचार लाइन की सुविधा उपलब्ध है। विमान में उड़ते हुए हाई स्पीड इंटरनेट, सैटलाइट कम्युनिकेशन तथा स्मार्ट ऑटोमेशन की व्यवस्था उपलब्ध है।
अंबानी अडानी में प्रतिस्पर्धा
रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 24 अगस्त 2024 को इसी सीरीज का लग्जरी विमान खरीदा था। भारत के दोनों बड़े उद्योगपतियों के पास जो जेट विमान उपलब्ध है। बोइंग 737 मैक्स 200 सीटर विमान का उपयोग कई एयरलाइंस कर रहे हैं। भारतीय उद्योगपति इस विमान का निजी उपयोग मैं इस्तेमाल कर रहे हैं।
गौतम अडानी ने इस विमान की डिलीवरी गणेश चतुर्थी के दिन ली है। भारतीय संस्कृति में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। मुकेश अंबानी से किसी भी लाव लश्कर के मामले में गौतम भाई पीछे नहीं है।


