हंसडीहा । थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा बाजार के समीप देर रात गैस टैंकर में अचानक आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आनन फानन में कड़ी मक्कशत के बाद आग़ पर काबू पाया मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर रात्रि करीब 11:30 बजे एक गैस टैंकर दुमका की ओर जा रहा था, तभी हंसडीहा बाजार के समीप पहुंचने पर गैस टैंकर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई| जिसमें टैंकर चालक की सूझबूझ से गाड़ी में रखे अग्निशमन यंत्र के प्रयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आग पर काबू पाया जा सका।




