मधुपुर संताल एक्सप्रेस:- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह स्थित अपने आवास पर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।मौके पर गंगा नारायण सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। महात्मा गांधी जिन्हें हम प्यार से बापू भी कहते हैं। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सत्य में अहिंसा का मार्ग बताया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाया, स्वच्छता का महत्व बताते हुए सादा जीवन उच्च विचार और सबके लिए समानता का संदेश दिया। गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री भी स्वतंत्रता संग्राम के लिए सक्रिय हुए। स्वतंत्रता संग्राम में वे कई बार जेल गए और आजादी के बाद भी उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।इस मौके पर रिंकु झा छोटू भैया सुमित झा कृष्ण यादव बालेश्वर रवानी पप्पू वर्मा अभिजीत वर्मा उदय वर्मा, परवेश वर्मा बंकू वर्मा, शुभम वर्मा कन्हैया कुमार, परदुम कुमार विनोद पासवान, कार्तिक पुजहर दिपक पासवान।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


