ऊधमपुर । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के चंद्रकोट लंगर प्वाइंट के पास सोमवार सुबह अमरनाथ यात्रा काफिले में शामिल चार वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पहलगाम की ओर जा रही एसआरटीसी बस (जेके01वाई-1044) आगे चल रही दूसरी एसआरटीसी बस (जेके01वाई-1052) से टकरा गई। टक्कर के बाद दूसरी बस सामने चल रही नेक्सा एक्सएल-6 कार से जा भिड़ी, जबकि कार आगे चल रही निजी बस से टकरा गई। इस तरह चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


