कर्माटांड़ । प्रखंड क्षेत्र के कर्माटांड़ मुख्य बाजार में सारठ के पूर्व विधायक चुन्ना सिंह ने सारठ विधानसभा के 12 पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी है और उनके बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीताने के लिए प्रेरित किया। वही इस बैठक में राम रतन मंडल, नीलांबर मंडल, बेजान मंडल, राम प्रसाद मंडल, अजीत मंडल, धनंजय सिंह, सुधांशु मंडल, मुस्ताक अंसारी, कामदेव महतो, हरे राम यादव, बालों मंडल अजय मंडल समेत कई क्षेत्र नेता उपस्थित थे। सभी ने इस बार के विधानसभा चुनाव को निश्चित तौर से जीताने का संकल्प लिया। इस बैठक के दौरान बूथ कमेटी का गठन भी किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


