अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 वें सत्र में गुजरात टाइटंस की टीम अच्छे प्रदर्शन के बाद भी भले ही फाइनल तक नहीं पहुंच पायी लेकिन लीग स्तर पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सबसे अधिक रनों के लिए मिलने वाली ऑरेंज और सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप पर उसी के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में ये दूसरा अवसर रहा है जब एक टीम के ही खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीता हो। इससे पहले साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने ही ये दोनो कैप जीत थे। ये संयोग ही है कि तब सनराइजर्स भी फाइनल में नहीं पहुंच पायी थी। गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप मिला। सुदर्शन ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की करते हुए 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 156.17 का रहा ह। सुदर्शन ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को भी पीछे छोड़कर ये ऑरेंज कैप जीत। वहीं कोहली ने 614 और अय्यर ने 603 रन बनाए हैं। दूसरी ओर विकेट की बात करें तो गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पर्पल कैप जीती। उन्होंने 15 मैचों में 19.52 की औसत से 25 विकेट लिए। ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए इन्हें 10-10 लाख रुपये का इनाम मिला।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


