देवघर। कुंडा जिले थाना में एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने का प्राथमिकी दर्ज किया गया। किशोरी के पिता के बयान पर दर्ज मामले में वार्ड नंबर-27 के निवासी बाल कृष्ण पाण्डेय, पूनम देवी व शिवम पाण्डेय को आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में किशोरी के पिता का कहना है कि उनकी पुत्री नवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल आने-जाने के क्रम में आरोपित बाल कृष्ण उसके साथ अश्लील हरकत करता था। मोबाइल पर उसका फोटो भी खिंच लिया था। मामले की जानकारी होने पर आरोपित के अभिभावकों को जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ दिनों तक आरोपित शांत रहा। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 23 जुलाई को आरोपित ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत किया। शिकायत करने पर आरोपितों द्वारा बुरा अंजाम भुगतने का धमकी दी गई।
बाद में थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


