मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के नये प्रोमो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज को देखकर बेहद उत्साहित हैं। धोनी इसमें बर्फीली हवाओं के बीच बैठे हैं और चैम्पियंस ट्रॉफी पर बात करते नजर आते हैं। भारतीय टीम इंडिया ने अंतिम बार धोनी की कप्तानी में ही साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। इस ट्रॉफी के साथ ही धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी एकदिवसीय, टी20 और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बने थे। ये ट्रॉफी शुरू होने में अब तीन सप्ताह से भी कम समय रह गया है, ऐसे में धोनी को देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित दिखे।
इस प्रोमो पर जमकर कमेंट्स भी आए। जहां कई फैंस ने प्रोमो पर कैप्टन कूल लिखा तो कईयों ने धोनी के इस अंदाज को सराहा। एक फैन ने लिखा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रचार में धोनी। वहीं एक ने लिख कि मैदान पर कैप्टन कूल, फैन बनकर बहा रहे पसीना।
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। भारतीय टीम इसमें अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


