मुम्बई । क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नहीं आने से सभी हैरान हैं। रिंकू आईपीएल मे शाहरुख की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से ही खेलते हैं। ऐसे में सभी प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सगाई समारोह में शाहरुख आयेंगे। शाहरुख के नहीं आने से केकेआर के प्रशंसक निराश हुए हैं। वहीं अब से जानना चाहते हैं कि क्या शाहरुख शादी में आयेंगे या नहीं।
रिंकू और प्रिया की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी में हुई, जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई।
2023 के आईपीएल में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिलायी थी। इस प्रदर्शन के बाद शाहरुख ने रिंकू की तारीफ में कहा था कि कि वह रिंकू की शादी में नाचेंगे। यह वादा अब सोशल मीडिया पर केकेआर के प्रशंसकों के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है। एक प्रशंसक ने लिखा, “शाहरुख ने वादा किया था, अब देखते हैं शादी में ठुमके लगते हैं या नहीं।” सगाई में शाहरुख की गैरमौजूदगी से प्रशंसक निराश हैं।
रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ग्रैंड होटल ताज में होगी। इस शादी में क्रिकेट, राजनीति और बॉलीवुड हस्तियां नजर आयेंगी। प्रिया के पिता, तूफानी सरोज, जो तीन बार सांसद और वर्तमान में केराकत से विधायक हैं, ने इस रिश्ते की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों ने अलीगढ़ में रिंकू के नए घर में मुलाकात कर शगुन और तोहफों का आदान-प्रदान किया। रिंकू ने हाल ही में अलीगढ़ की ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा, जिसमें प्रिया ने भी अपनी पसंद के कुछ बदलाव करवाए हैं। इस शादी में विराट कोहली, गौतम गंभीर, और राहुल द्रविड़ जैसे क्रिकेट दिग्गजों के साथ-साथ कई राजनेता और बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। केकेआर ने रिंकू को आईपीए के 2025 के लिए 13 करोड़ में रिटेन किया था। उनकी कमाई बीसीसीआई अनुबंधों ने सालाना 60-80 लाख रुपये के बची है। दूसरी ओर, प्रिया की संपत्ति उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार करीब 11 लाख रुपये है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


