रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे, और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में होगा मतदान
पहला चरण : 13 नवंबर
दूसरा चरण : 20 नवंबर
मतगणना : 23 नवंबर
दोनों चरणों में प्रत्याशियों के नामांकन व नाम वापस लेने की तिथि
पहले चरण के लिए गजट नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर व दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को जारी होगी
चरण 1 के लिए तिथि नामांकन की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर
नामांकन की जांच : 28 अक्टूबर
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि : 30 अक्टूबर
चरण 2 के लिए तिथि नामांकन की अंतिम तिथि : 29 अक्टूबर
नामांकन की जांच : 30 अक्टूबर
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि : 1 नवंबर
पहले चरण में कुल 37 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (एससी), चतरा (एससी), बहरागोड़ा, घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर पूर्व जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, सरायकेला (एसटी), चाईबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगनाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), खरसावां (एसटी), तमाड़ (अजजा), तोरपा (अजजा), खूंटी (एसटी), रांची, हटिया, कांके (एससी), मंदार (एसटी), सिसई (एसटी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), सिमडेगा (एसटी), कोलेबिरा (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एससी), पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर
दूसरे चरण में कुल 44 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
राजमहल, बोरियो (एसटी),बरहेट (एसटी), लिटिपाड़ा(एसटी),पाकुड़, महेशपुर (एसटी), सिकरीपाड़ा (एसटी), नाला,जामताड़ा, दुमका (एसटी), जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर (एससी), पोरेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (एससी), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली, खिजरी (एसटी)





