संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़- बाकुडी-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर धमधामिया हटिया निमगाछी के बीच छोटा दुर्गापुर के समीप शनिवार को ई रिक्शा से स्कूटी को टक्कर लगने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई. हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.मिली जानकारी के अनुसार बाकुडी की ओर से स्कूटी सवार महिला चांदमुनी कुमारी साहिबगंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर महिला सहित सड़क किनारे खेत के जंगल में जा गिरी. हादसे में महिला घायल हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना के एसआई शाहिद अनवर खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दिया.पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया गया.वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को थाना लाकर सुरक्षित रखा है. पुलिस रिक्शा चालक की पहचान और घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है.


