वृद्ध दंपती की हत्या की जांच में जुटी चार थानाें की पुलिस
दुमका ब्यूरो
दुमका। एक बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव में स्थित उनके घर में पड़े हुए मिले। मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नव गोपाल साहा (62) और उनकी पत्नी बिमू बाला साहा (58) के रूप में हुई है।कयास लगाया जा रहा है कि जमीन के विवाद में ही दंपती की हत्या की गयी है. या जमीन बेचने से मिले पैसे की लूट के इरादे में वारदात को अंजाम दिया गया है. बुधवार की रात पुलिस खोजी कुत्ता को लेकर आयी थी. कुत्ता को खून लगी ईंट सुंघाई ताे वह सीधे पड़ोस में रहने वाले गोतिया के घर घुस गया. पुलिस ने दूसरी बार प्रयास किया तो कुत्ता उसी घर के अंदर चला गया. पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लिया है.
—————–
थाना प्रभारी ने क्या कहा

मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं और अपराध के पीछे के मकसद के बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा, अभी तक परिवार के सदस्यों ने अपने घर से किसी भी सामान की चोरी की शिकायत नहीं की है।
———————
एसपी ने क्या कहा
पुलिस अधीक्षक एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने इस बारे में पीटीआई से कहा, ‘बुधवार रात को जब उनका बेटा आया तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था, ऐसे में वह दूसरे दरवाजे से घर के अंदर गया और अपने माता-पिता को खून से लथपथ पाया।’ उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि धारदार हथियारों के जरिए दंपति की हत्या की गई है, लेकिन हत्या के पीछे के मकसद और इसमें शामिल लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है।
खेरवार ने बताया कि मृतक दंपति के बेटे ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बुधवार रात करीब 9 बजे एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने दंपति को आखिरी बार मंगलवार शाम को घर के बाहर देखा था। ऐसे में उनका दावा है कि दंपति की हत्या मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह हुई होगी।उन्होंने कहा, ‘वारदात के मकसद या दंपति की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे।’
————————-
एफएसएल की टीम ने लिया घटनास्थल का सैंपल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में हुई थी घटना रांची से घटनास्थल पर गुरुवार को एफएसएल की टीम ने सैंपल लिया। गांव में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में चार थाना की पुलिस को लगाया गया है. मुफ्फसिल थाना के अलावा दुमका नगर, शिकारीपाड़ा और जामा थाना की पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है. टीम द्वारा दोहरे हत्याकांड मे हरेक बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है कारणों की गहनता से जांच में जुट गयी है।



