नई दिल्ली। भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि 2023 एकदिवसीय विश्वकप में मिली हार से कोच राहुल द्रविड़ भी बेहद निराश थे और उन्होंने कोच पद छोड़ने की पेशकश की थी। रोहित के अनुसार तब मैंने उन्हें कोच बने रहने को मनाया था और कहा था कि छह माह बाद टी20 विश्पकप है जिसमें हम एक बार फिर आईसीसी खिताब जीतने का प्रयास कर सकते हैं। उसके बाद द्रविड़ टी20 विश्वकप तक कोच रहे थे।
रोहित ने कहा, द्रविड़ 2023 विश्व कप के बाद पद छोड़ना चाहते थे पर हमने कहा, छह महीने में एक और वर्ल्ड कप है। हम इतनी दूर आ गए हैं। चलो एक और अवसर लेते हैं। वह इसके बाद कोच बने रहने तैयार हो गये, मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया। अब उन्हें लगता है कि उन्होंने तब सही फैसला लिया थास। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, यह भावनात्मक भी था। एक क्रिकेटर के रूप में मेरी पहचान इस प्रारूप से शुरू हुई- 2007 टी20 विश्व कप में। वहीं 17 साल बाद फिर वही ट्राफी उठाना एक शानदार अनुभव था।
उन्होंने साथ ही कहा, बारबाडोस हमेशा मेरी मेरी यादों में रहेगा। यह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। उस ट्रॉफी को उठाना, आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2024 का चैंपियन बनना। यह अवास्तविक था। मैंने 2007 के पहले टी20 विश्व कप खेला था और हमने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 में द्रविड़ के मुख्य कोच रहते इससे जीतना एक सुखद अहसास था। एकदिवसीय विश्वकप 2023 में टीम फाइनल में हार गयी थी, इसलिए भी ये जीत बेहद अहम रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


