दुमका। संताल परगना कॉलेज के प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव ने मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र के निदेशक डॉ विनोद कुमार शर्मा को इंटरमीडिएट का प्रभारी प्राचार्य तत्काल प्रभाव से बनाया है। उन्हें यह दायित्व असिस्टेंट अकादमिक डीन व नैक कोऑर्डिनेटर के अतिरिक्त दिया है। इससे पूर्व यह दायित्व डॉ शंभु कुमार सिंह ने बहुत ही सफलतापूर्वक निभाया। उम्मीद की जाती है डॉ विनोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में न केवल नियमित रूप से सभी विषयों की कक्षाएं संचालित होगी बल्कि एक उन्नत शैक्षणिक और स्वस्थ्य वातावरण का निर्माण भी होगा। डॉ शर्मा के इंटरमीडिएट का प्रभारी प्राचार्य बनने से जैक कर्मियों ने न केवल ख़ुशी व्यक्त किया है बल्कि बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए। प्रभारी प्राचार्य बनायें जाने पर कॉलेज के शिक्षकों में डॉ काशीनाथ झा, डॉ वेद प्रकाश सहाय, डॉ हिमांशु डुंगडुंग, डॉ सुमित्रा हेंब्रम, डॉ कुमार पियूष, डॉ पूनम बिंझा, डॉ कुमार सौरभ, डॉ रवि शंकर, आदि ने विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
एसकेएमयू ने यूजी सेमेस्टर-5 का रिजल्ट घोषित, 98.76 फीसदी छात्र पास.
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को यूजी सेमेस्टर -5 परीक्षा 2023, सत्र 2021-24 का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया। उक्त परीक्षा में कुल 25324 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के विभिन्न विषयों में कुल 98.73 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में कला प्रतिष्ठा के कुल 21207 परीक्षार्थियों में से 98.76 प्रतिशत, विज्ञान प्रतिष्ठा के कुल 3301 परीक्षार्थियों में से 98.64 प्रतिशत, वाणिज्य प्रतिष्ठा के कुल 731 परीक्षार्थियों में से 98.50 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। साथ ही कला सामान्य के कुल 54 परीक्षार्थियों में से 98.15 प्रतिशत, विज्ञान सामान्य के कुल 02 परीक्षार्थियों में से 100 प्रतिशत एवं वाणिज्य सामान्य के कुल 29 परीक्षार्थियों में से 100 प्रतिशत उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। ज्ञात हो कि यह परीक्षा 18 से 29 जुलाई तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार शाह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के कारण परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि यूजी सेमेस्टर-6 का परीक्षा फॉर्म भरवाकर जल्द ही परीक्षा आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।


