देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिला सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड के नोडल पदाधिकारी एवं आयुष्मान मित्रों के साथ उपाधीक्षक कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, बैठक के दौरान यह बातें कहीं गई।जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी है। इसमें तेजी लाने की जरूरत है। साथ ही आयुष्मान से अधिक से अधिक लाभ मिले। इस दिशा में भी सार्थक पहल करने की जरूरत है। इस दौरान बताया गया कि जिला में 8.5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है लेकिन अब तक केवल लगभग 2.5 लाख ही लोगों का कार्ड बन पाया है। कार्ड बनाने की गति को और तेज करने की जरूरत है। वहीं बैठक के दौरान आयुष्मान मित्रों ने अपनी परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अपनी मांग को भी रखा। अधिकारी ने उनकी परेशानी को दूर करने व उनकी मांगों पर सार्थकपूर्वक विचार करने के लिए जिला व राज्य मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया गया। मौके पर उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन, आयुष्मान योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार, डॉ. चित्तरंजन पंकज सहित अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


